Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

38 हजार रुपये लेकर नहीं लगाया दरवाजा, पीड़ित ने समाधान दिवस में लगाई गुहार

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

मऊ। कोतवाली क्षेत्र के भातकोल गांव निवासी भूपेंद्र पांडेय ने शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के एक कारीगर ने उनके नवनिर्मित मकान में दरवाजा लगाने के लिए 38 हजार रुपये अग्रिम लिए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो दरवाजा लगाया गया और न ही धनराशि वापस की गई।

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। इतना ही नहीं, पैसा मांगने पर आरोपी और उसके पुत्रों द्वारा फोन पर धमकियां भी दी जा रही हैं। भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि वह इस मामले में पहले भी कोतवाली में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

समाधान दिवस में दोबारा शिकायत दर्ज कराते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी के.के. वर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp