
मऊ:
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हांसपुर गांव निवासी एक महिला ने अपने जर्जर मकान पर टिन शेड लगवाने में पड़ोसियों द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। गांव निवासी विद्यावती देवी पत्नी सुरेश विश्वकर्मा ने मंडल आयुक्त आजमगढ़, पुलिस अधीक्षक मऊ एवं थानाध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका लगभग 40 वर्ष पुराना मकान काफी जर्जर हो चुका है। बरसात के दिनों में मकान में पानी भर जाता है, जिससे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मकान की सुरक्षा एवं बारिश से बचाव के लिए वह अपने घर पर टिन शेड लगवा रही हैं। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग टिन शेड लगाने में लगातार व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। विरोध करने पर विपक्षीगण मारपीट पर आमादा हो जाते हैं तथा लगातार धमकियां दे रहे हैं। महिला का कहना है कि टिन शेड नहीं लग पाने की स्थिति में बरसात के मौसम में मकान में रहना मुश्किल हो जाएगा और जान-माल के नुकसान की भी आशंका बनी हुई है। विद्यावती देवी ने बताया कि वह न्याय की उम्मीद में कई दिनों से लगातार मंडल जिला तहसील और कोतवाली का चक्कर लगा रही हैं तथा कई बार प्रार्थना पत्र भी दे चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पीड़िता और उसके परिवार में भय एवं निराशा का माहौल है। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि विपक्षीगण के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने मकान पर टिन शेड लगाने के लिए सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान किया जाए। मामले का अतिथि शिक्षक समाधान अति आवश्यक है ताकि पीड़िता को नया मिल सके।











