
Written by
Vipinkumar Singh
रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि किशोरी बीते दिन शाम करीब छह बजे घरेलू कार्य से स्थानीय बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों व आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
इस दौरान ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों ने आरोप लगाया कि एक युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।











