Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहम्मदाबाद गोहना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

मऊ:मोहम्मदाबाद गोहना  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने की। इस दौरान केक काटकर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां वृद्धजनों को फल वितरित कर सेवा कार्य किया गया। इसके साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया।

जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि राहुल गांधी देश के करोड़ों युवाओं, किसानों और वंचित वर्ग की आवाज हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सत्य, प्रेम और भाईचारे की राजनीति के माध्यम से देश को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

इस अवसर पर उदय प्रताप राय, मनोज गिहार, हफीजुर्रहमान, महेंद्र सोनकर, रामकेश पटेल, गुलशन कुमार, वीरेंद्र तिवारी, सुरेश राजभर, सुशीला देवी, फहद कादिर, सतीराम यादव, कन्हैया गोंड, सुखराम चौहान, अमरनाथ, अरविंद यादव, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 21 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp