Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत

मऊ : चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट-मुहम्मदाबाद मार्ग पर यारदेवा सुल्तानीपुर के पास गुरुवार शाम कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

हीरापुर सुल्तानीपुर निवासी आशीष कुमार पुत्र स्वर्गीय श्रीराम गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से चिरैयाकोट बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल आशीष को इलाज के लिए आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई मनीष की तहरीर पर चिरैयाकोट पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 21 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp