Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कैलेंडर तिराहे पर ट्रक की टक्कर से टूटा बैरियर, ऑटो पर गिरा; बड़ा हादसा टला

मुहम्मदाबाद गोहना में रविवार को कैलेंडर तिराहे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए नगर पंचायत द्वारा करीब 20 दिन पहले लगाया गया लोहे का बैरियर एक ट्रक की टक्कर से टूटकर पास से गुजर रहे ऑटो पर जा गिरा। ऑटो में कई यात्री सवार थे, लेकिन सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तमसा नदी पर स्थित जर्जर पुल की सुरक्षा को देखते हुए नगर पंचायत ने तिराहे पर बैरियर लगाया था। कस्बे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बैरियर को टक्कर मार दी, जिससे वह बीच से टूटकर सड़क पर चल रहे ऑटो के ऊपर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल ऑटो में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।सूचना मिलने पर खैराबाद चौकी प्रभारी अरविंद यादव तथा नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त बैरियर को हटाकर यातायात बहाल कराया। नगर के प्रमोद, शंकर, वीरेंद्र और मनोज कुमार समेत अन्य लोगों ने कहा कि भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभावी रोक नहीं लग पाने के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से तिराहे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ‘डायमंड’ ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि न होने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन इसे एक बड़ी दुर्घटना की चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 21 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp