
🚨
🌳 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली व चौकियों पर वृहद पौधरोपण
📍 मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)
प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर सहित कस्बा, बलीदपुर और सिकटिया पुलिस चौकियों पर पुलिसकर्मियों ने सैकड़ों पौधे लगाए। कोतवाल कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में पुलिस अधिकारियों व महिला पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कोतवाल कमलकांत वर्मा ने कहा कि “पौधा लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। नियमित सिंचाई और संरक्षण से यही पौधे भविष्य में शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ हवा और छाया प्रदान करेंगे।” उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, क्राइम इंस्पेक्टर राजीव कुमार यादव, उपनिरीक्षक नूर आलम, राजेश कुमार गौतम, अनिल सिंह, मिथिलेश कुमार, विकास कुमार, प्रतिभा गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय सहित पुलिस एवं महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया।
🌱 संदेश: “एक पेड़ मां के नाम, हरियाली से बनेगा खुशहाल हिंदुस्तान।”











