
मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत शनिवार शाम मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 दोपहिया वाहनों का ई-चालान किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक शीतल प्रसाद पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ न रखने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ई-चालान किए गए।
चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, मिथिलेश कुमार, राजीव कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव, आदर्श दुबे, राजेश कुमार गौतम, नूर आलम, अनिल सिंह, वैभव कुमार पांडे, लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय, जितेश कुमार, विकास कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा गुप्ता, रामदुलारे सहित अन्य पुलिसकर्मी विभिन्न चेकिंग स्थलों पर तैनात रहे। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की


विशेष वाहन चेकिंग अभियान में









