Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोरखपुर में व्यापारी सुरक्षा को लेकर पुलिस की अहम बैठक, जाम की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

गोरखपुर। व्यापारी बंधुओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन स्थित व्हाईट हाउस में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक यातायात ने की।

बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारी प्रतिनिधियों ने सुरक्षा, यातायात और अन्य समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

व्यापारियों ने शहर में लगातार लगने वाले यातायात जाम की समस्या भी प्रमुखता से उठाई। इस पर प्रभारी निरीक्षक यातायात को यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। व्यापारियों द्वारा यातायात से संबंधित कुछ शिकायतों का मौके पर ही उपस्थित यातायात अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया गया।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि अराजक तत्वों से उनकी सुरक्षा जनपद पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, देहात क्षेत्र के थानों से व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक में सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों की व्यापारियों ने सराहना की।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार राय, गोलघर व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक शाही, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष संजय सिंघानिया, सूर्यविहार व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जयप्रकाश जायसवाल, युवा अध्यक्ष जिला व्यापार मंडल नवोदित त्रिपाठी सहित आशीष कुमार शर्मा, राजीव पाण्डेय, नवीन चौरसिया एवं अन्य व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

मुख्य बिंदु:

➡️ व्यापारी सुरक्षा और समस्याओं पर हुई चर्चा

➡️ शहर में जाम की समस्या को लेकर दिए गए निर्देश

➡️ मौके पर कई यातायात शिकायतों का निस्तारण

➡️ व्यापारियों की सुरक्षा का पुलिस ने दिया भरोसा

➡️ उत्पीड़न करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp