Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने जाना पुलिस का कामकाज, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

गोरखपुर में पुलिस ने छात्राओं को कराया थाने का भ्रमण, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

गोरखपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस द्वारा छात्राओं को जागरूक करने के साथ-साथ पुलिस की कार्यप्रणाली से भी रूबरू कराया गया।

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति, गोरखपुर के मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न थानों गीडा, एम्स, गुलरिहा, गोरखनाथ, बेलघाट, खजनी, कैंट और चौरी-चौरा की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को थाना परिसर में आमंत्रित किया गया।

इस दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई केंद्र, कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कक्ष का भ्रमण कराया गया। पुलिस टीमों ने छात्राओं को बताया कि थाने में आने वाली शिकायतों पर किस प्रकार कार्रवाई की जाती है और महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए कौन-कौन सी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव, साइबर अपराध से सुरक्षा, महिलाओं के विधिक अधिकार और उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस टीमों ने छात्राओं को आपात स्थिति में तत्काल मदद के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इनमें वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर अपराध या किसी अन्य अप्रिय घटना की स्थिति में बिना किसी डर या संकोच के पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन की मदद लें।

गोरखपुर पुलिस का यह अभियान छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति सजग करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp