Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोरखपुर: AC का पाइप काटते पकड़ी गई महिला, चोरी के मोबाइल समेत गिरफ्तार

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

कैण्ट थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और आउटडोर AC का पाइप बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अतुल वर्मा की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान श्रेया श्रीवास्तव पुत्री बालेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, निवासी पाली, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्ता वादी की दुकान के बाहर लगे आउटडोर AC के पाइप को काट रही थी, तभी उसे पकड़ लिया गया। पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी दुकान के बाहर लगे AC के पाइप को काटे जाने की घटना सामने आई थी। मामले में तहरीर के आधार पर थाना कैण्ट में मु0अ0सं0 476/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से एक चोरी का मोबाइल फोन और AC आउटडोर पाइप बरामद किया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

– उपनिरीक्षक अतुल वर्मा, चौकी पैडलेगंज, थाना कैण्ट

– महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, थाना कैण्ट

– महिला कांस्टेबल निशी सिंह, थाना कैण्ट

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp