Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोरखपुर में आंध्र प्रदेश की कंपनी लगाएगी 350 करोड़ की फिश फीड फैक्ट्री, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

आंध्र प्रदेश की दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड गोरखपुर के गीडा में 350 करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक फिश फीड इकाई स्थापित करेगी। यह परियोजना ‘किंगफिश’ ब्रांड के तहत उत्पादन करेगी, जिससे 500 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे और पूर्वांचल में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा।

गोरखपुर। गोरक्षनगरी औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। अब देश की अग्रणी जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) एवं मछली-झींगा आहार निर्माता आंध्रप्रदेश की कंपनी दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में करीब 350 करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक फिश फीड निर्माण इकाई स्थापित करेगी।

पिछले कुछ वर्षों में गीडा क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, प्लास्टिक, इंजीनियरिंग और अन्य विनिर्माण इकाइयों के साथ अब जलीय कृषि से जुड़ा बड़ा निवेश आने से औद्योगिक विविधता भी बढ़ेगी। इससे मत्स्य पालन से जुड़े उद्यमियों और किसानों को आधुनिक तकनीक तथा गुणवत्तापूर्ण आहार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा।

आवासीय टाउनशिप भी विकसित करेगी कंपनी
गीडा प्रशासन के अनुसार कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए 500 फ्लैटों वाली आधुनिक आवासीय टाउनशिप भी विकसित करेगी। इस टाउनशिप में कर्मचारियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे औद्योगिक विकास के साथ-साथ सुव्यवस्थित आवासीय और सामाजिक ढांचे का भी विस्तार होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की परियोजनाएं औद्योगिक क्षेत्रों को दीर्घकालिक रूप से अधिक आकर्षक बनाती हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp