Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, तमसा नदी घाट पर विसर्जन व्यवस्था का लिया जायजा

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना दशहरा पर्व के दौरान स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार की संध्या उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, तहसीलदार सुधांशु शेखर, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा ने तमसा नदी पर प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, टूटे हुए मार्गों की मरम्मत, रास्तों तथा नदी घाटों की स्थिति को देखा। उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान सड़कों एवं रास्तों को दुरुस्त रखा जाए। साथ ही घाटों पर पर्याप्त रोशनी और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एसडीएम ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से भी विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने तथा प्रतिमाओं को क्रमवार विसर्जित करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा, गुंजन श्रीवास्तव, सुमंत यादव समेत संबंधित विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp