Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नामांकन बढ़ाने और बच्चों के ठहराव पर जोर, खेल प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा

Author Image
Written by
हारून खान

नामांकन बढ़ाने और बच्चों के ठहराव पर जोर, खेल प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा

मऊ।मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के समस्त प्रधानाध्यापकों की विकासखंड स्तरीय बैठक बुधवार को सहर महिला पी.जी. कॉलेज, बरामदपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने की। इस दौरान विभागीय योजनाओं, शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र नामांकन एवं आगामी खेल प्रतियोगिता की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, नामांकित बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने तथा नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि घर-घर संपर्क, अभिभावक संवाद और अनुपस्थित विद्यार्थियों से संपर्क के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। साथ ही विद्यालयों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

बैठक में PRASHAST APP के माध्यम से निर्धारित प्रक्रियाओं को समयबद्ध एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा निपुण भारत मिशन, आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान, विद्यालय स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, यूनिफॉर्म एवं पाठ्यपुस्तक वितरण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।

खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर विशेष चर्चा

आगामी खेल प्रतियोगिता को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों से प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। प्रतियोगिता से पहले चयन प्रक्रिया, अभ्यास, खेल सामग्री, प्रतिभागियों की सूची एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन, बच्चों का विद्यालय में ठहराव, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा का विकास सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करें।

इस अवसर पर एसआरजी संजय कुमार तिवारी, राजेश कुमार, धनंजय कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, बंशराज प्रसाद, राजेश मिश्रा, सुनील यादव, शमीम अंसारी एवं प्रतिमा राय सहित विकासखंड के समस्त प्रधानाध्यापक और अन्य शैक्षिक सहयोगी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp