Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बॉलीवुड, भोजपुरी फिल्मों और वेब सीरीज के चर्चित कलाकारों का कर चुकी हैं मेकअप

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना : बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। लगन, मेहनत और हुनर के दम पर गांव की बेटियां भी बड़े मुकाम हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसी ही प्रतिभा की मिसाल तहसील क्षेत्र के बसारतपुर गांव निवासी 21 वर्षीय सीमा यादव हैं। उन्होंने कम उम्र में मेकअप आर्टिस्ट का प्रशिक्षण लेकर बॉलीवुड, भोजपुरी फिल्मों और वेब सीरीज के चर्चित कलाकारों का मेकअप कर अपनी अलग पहचान बनाई है। सीमा ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद बीकाम की पढ़ाई जारी रखी है। हाल ही में कुशीनगर में आयोजित मेकअप आर्टिस्ट पुरस्कार समारोह में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर सम्मान प्राप्त किया। सीमा बॉलीवुड फिल्म ‘हक’ में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ काम करने वाले चर्चित कलाकारों का मेकअप कर चुकी हैं। इसके अलावा भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार सीपी भट्ट और संतोष श्रीवास्तव का भी मेकअप कर चुकी हैं। वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ में चर्चित कलाकार सांविका चौहान का मेकअप भी सीमा ने किया। फिल्मों और वेब सीरीज में चोट या दुर्घटना के बाद शरीर पर घाव दिखाने के लिए विशेष मेकअप करने में भी उन्हें महारत हासिल है।

सीमा ने बताया कि उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के एक छोटे से ब्यूटी पार्लर में छह माह का मेकअप कोर्स किया। इसके बाद लखनऊ जाकर तीन माह तक कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण लेकर मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई। सीमा के माता-पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। वह अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई उपेंद्र यादव को देती हैं, जो होटल प्रबंधन की डिग्री हासिल कर वाराणसी में नौकरी कर रहे हैं। उनके पिता स्वर्गीय रविंद्र यादव और माता स्वर्गीय हंसा देवी थीं। उनकी दो बड़ी बहनें सुमन और सुनैना हैं, जिनका विवाह हो चुका है। सीमा वर्तमान में काम के सिलसिले में लखनऊ में रहती हैं और समय मिलने पर अपने गांव बसारतपुर आती हैं। उनका सपना अब मुंबई पहुंचकर बड़े फिल्मी कलाकारों का मेकअप करना और देशभर में अपनी अलग पहचान बनाना है। सीमा कहती हैं कि मेहनत और हुनर के दम पर वह अपने इस सपने को जरूर पूरा करेंगी।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp