Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंडल स्तरीय कला उत्सव में टाउन इंटर कॉलेज का दबदबा, 11 विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

Author Image
Written by
हारून खान

पांच प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन, अब राज्य स्तरीय कला उत्सव में करेंगे आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व।

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना आजमगढ़ मंडल में शुक्रवार को आयोजित एकदिवसीय मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में टाउन इंटर कॉलेज, मुहम्मदाबाद गोहना के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विभिन्न कला विधाओं में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने पांच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित तहसील और जनपद का नाम रोशन हुआ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल राजेश आर्या तथा नोडल अधिकारी शशि प्रभा ने किया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में टाउन इंटर कॉलेज के कुल 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 12 विधाओं के तहत छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दृश्य कला की द्विविमीय श्रेणी में कक्षा 10 की आकांक्षा मौर्य तथा त्रिविमीय श्रेणी में कक्षा 12 के शुभम विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ताल वादक एकल प्रतियोगिता में कक्षा 10 के सत्यम मौर्य ने बाजी मारी। वहीं, नाटक समूह प्रतियोगिता में संजना मल्होत्रा, किरण रंजन यादव और साक्षी शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह वादन प्रतियोगिता में चंदन मोदनवाल, कुमारी वैष्णवी, सोनप्रिया और अंजलि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि राजेश आर्या ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अब ये प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर मऊ के नोडल अधिकारी रामजी पांडेय, बलिया के नोडल अधिकारी इफ्तिखार अहमद, टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र नाथ यादव सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टाउन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp