Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसपी ने मुहम्मदाबाद कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Author Image
Written by
हारून खान

अभिलेखों की जांच कर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटरों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को थाना मुहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों की जांच की और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने तथा गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटरों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनें और उनके निस्तारण के बाद नियमित रूप से फीडबैक भी लें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया और स्वच्छता का उच्च स्तर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कमलाकान्त वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp