Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शंखनाद, 25 अक्टूबर तक गूंजेंगे जय श्रीराम के जयकारे

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना नगर में श्री दशहरा रामलीला कमेटी धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को परंपरागत विधि-विधान के साथ मुकुट पूजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आराधना कर महोत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना की।

चौक स्थित हनुमान मंदिर में मुकुट पूजन के बाद भव्य धार्मिक यात्रा निकाली गई। यात्रा ब्राह्मण टोला से शुरू होकर शंकर तिराहा होते हुए राम-जानकी मंदिर पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

कमेटी की ओर से 11 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों की तिथिवार सूची भी जारी की गई। इसके तहत 12 अक्टूबर को राम वनवास, 13 को राम-केवट संवाद, 14 को भारद्वाज राम मिलन, 15 को भरत मनावन एवं अखाड़ा जुलूस, 16 को सूर्पणखा नाक कटैया और खर-दूषण वध, 17 को सीता हरण तथा 18 अक्टूबर को बाली वध का मंचन किया जाएगा।

इसी क्रम में 19 अक्टूबर को लंका दहन एवं अंगद-रावण संवाद होगा। 20 अक्टूबर को दशमी के अवसर पर भव्य दशहरा मेला, रावण वध और अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। 23 अक्टूबर को भरत मिलाप तथा 25 अक्टूबर को पूर्णिमा के दिन राम राज्य लीला और देवरानी-जेठानी पोखरे पर मेले के साथ महोत्सव का समापन होगा।

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद एवं बृजेंद्र सिंह पटेल, मंत्री जनार्दन शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव सेठ, ट्रस्टी आशीष अग्रवाल, अजय यादव, लालजी वर्मा, अभिषेक कुमार पाल, विजेंद्र पटेल और राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कमेटी ने सनातन धर्मावलंबियों से सभी कार्यक्रमों में समय से पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp