Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने किया पैदल मार्च, बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक

Author Image
Written by
हारून खान

महिलाओं की समस्याएं सुनकर सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक

मऊ।मुहम्मदाबाद गोहना शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने पीएसी बल के साथ पैदल मार्च किया। इसके साथ ही ग्राम आरिपुर और सोनौरा में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

सम्मेलन के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। मिशन शक्ति प्रभारी ने महिलाओं को विभिन्न परिस्थितियों एवं आपदाओं में अपनी सुरक्षा करने के उपाय बताए। साथ ही सरकार द्वारा जारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस टीम ने महिलाओं को निडर होकर अपनी समस्याएं सामने रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा गुप्ता सहित अन्य महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp