Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी के मामले में 5 शातिर गिरफ्तार

Author Image
Written by
Faiz Hashmi

आजमगढ थाना तरवां पुलिस ने चोरी के मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का मोटर पंप और मोटरसाइकिल के पुर्जों सहित अन्य सामान बरामद किया है।पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल से मोटर पंप और पास के खेत से मोटरसाइकिल के पुर्जे चोरी होने की शिकायत पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0 206/2026 धारा 305, 331(4) व 317(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में रविवार 12 अक्टूबर को पुलिस ने हिमांशु यादव, विशाल यादव, गौतम कुमार, आकाश कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान उनके पास से मोटरसाइकिल की सीट, पिछले पहिये के शॉकर, सस्पेंशन, चेन सेट, हीरो इंजन, सुपर स्प्लेंडर की टंकी, टायर, मडगार्ड, डिग्गी, हेडलाइट, हैंडल, 2 स्टेबलाइजर और 1 मोटर पंप बरामद हुआ है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुरूर के तहत थाना तरवां पुलिस ने बोंगरिया बाजार के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए 5 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों में उपेन्द्र पासवान, रामानन्द, सूरज कुमार, राहुल कुमार और अमित कुमार शामिल हैं, जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp