Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहम्मदाबाद गोहना में रामलीला का शुभारंभ, कलाकारों ने किया नारद मोह का मंचन

Author Image
Written by
हारून खान

राजगद्दी मैदान में विधि-विधान से पूजन के बाद शुरू हुई रामलीला, मनमोहक दृश्यों को देखकर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक।

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना,  स्थानीय राजगद्दी मैदान में श्रीकृष्ण रामलीला सेवा समिति की ओर से सोमवार की रात रामलीला का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। मंचन के दौरान प्रस्तुत विभिन्न दृश्यों को देखकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने माता दुर्गा के समक्ष विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कर किया। इसके बाद रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष संजीव उपाध्याय और संरक्षक लालजी वर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं से रामलीला का शांतिपूर्ण ढंग से आनंद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष पुरानी इस रामलीला का आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर आधारित प्रसंगों से हमें प्रेरणा लेकर उन्हें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इससे समाज को नई दिशा देने में मदद मिलेगी।

रामलीला के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मौजूद रहे। कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

इस मौके पर बनवारी सोनकर, प्रभु नारायण खन्ना, संतोष मल्होत्रा, श्यामजी जायसवाल, दिलीप कश्यप, लीलू प्रधान सहित रामलीला समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp