Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रामलीला समिति के कलाकार रिंकू शर्मा के निधन पर शोक, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि।

Author Image
Written by
हारून खान

श्री कृष्णा रामलीला सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना।

 

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना  स्थानीय राजगद्दी मैदान में मंगलवार की रात श्री कृष्णा रामलीला सेवा समिति के मंच पर रामलीला शुरू होने से पूर्व समिति के कलाकार एवं पदाधिकारी रिंकू शर्मा के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोकसभा में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रिंकू शर्मा समिति के एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता थे। उनके असामयिक निधन से समिति को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जाने से सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेहद दुखी हैं। इस दुख की घड़ी में समिति के सभी सदस्य शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

इस दौरान पूरे वातावरण में शोक का माहौल रहा। समिति के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोकसभा में लालजी वर्मा, संजीव उपाध्याय, संतोष मल्होत्रा, दिलीप कश्यप, श्याम जी जायसवाल, नीलू प्रधान, अभिषेक सोनकर, बनवारी सोनकर सहित रामलीला समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp