Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ के चार प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने की मांग

Author Image
Written by
हारून खान

रतनपुरा, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मझवारा से जिला मुख्यालय तक बस सेवा शुरू करने की उठाई मांग

मऊ। मऊ जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुरू कराने की मांग उठाई गई है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन, मऊ के पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय एडवोकेट ने इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि जनपद के रतनपुरा, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मझवारा से जिला मुख्यालय तक इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू होने से प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। वर्तमान में इन मार्गों पर नगर बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को जिला मुख्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

हरिद्वार राय ने बताया कि जनपद में भ्रमण के दौरान शारदा नारायण हॉस्पिटल में हुई मुलाकात के समय उत्तर प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के समक्ष यह मांग रखी थी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी अनिल संत के कार्यकाल में घोसी से जिला मुख्यालय तक प्रयोग के तौर पर सिटी बस सेवा संचालित की गई थी, जो परिवहन विभाग के लिए लाभकारी साबित हुई थी।

उन्होंने मांग की कि क्षेत्रीय प्रबंधक, आजमगढ़ तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मऊ को उक्त चारों मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराने के लिए निर्देशित किया जाए। इससे यात्रियों को सुलभ, सुगम और किफायती परिवहन सुविधा मिलने के साथ ही सड़क पर निजी वाहनों का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।

हरिद्वार राय एडवोकेट ने कहा कि इन मार्गों पर बस सेवा शुरू होने से जिला मुख्यालय आने-जाने वाले लगभग 50 हजार यात्रियों को प्रतिदिन लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने जनहित में इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp