Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ पुलिस की दो बड़ी मुठभेड़ फरिहा और खरिहानी चोरी कांड का ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा

Author Image
Written by
Faiz Hashmi

आजमगढ़ पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में हुई बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 5 अंतर्राज्यीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तरवां और निजामाबाद थाना पुलिस ने गुरुवार तड़के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में यह सफलता हासिल की। मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

घटना का विवरण –

पहली घटना 24/25 सितंबर की रात निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक स्थित ओम ज्वेलर्स में हुई थी, जहां शटर तोड़कर सोना-चांदी और 60 हजार नकद चोरी हुआ था। दूसरी घटना 9 अक्टूबर को तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार स्थित वैभव ज्वेलर्स में हुई थी। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस खुलासे में जुटी थी।

मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम –

16 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली।

तरवां में मुठभेड़ – सुबह करीब 3:10 बजे कम्हरिया-कुर्थियां के पास थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह की टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया तो जवाबी कार्रवाई में रामसागर बांसफोर घायल हो गया और निन्ही पुत्र कन्हैया को मौके से दबोच लिया गया।

निजामाबाद में मुठभेड़ -इसके बाद पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की सफेद अर्टिगा कार का पीछा किया। बड़ागांव नहर पुलिया के पास गाड़ी झाड़ियों में फंस गई। गाड़ी से उतरकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुनील और रमाशंकर घायल हो गए, जबकि अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी –

पुलिस ने कुल 9.3 किलोग्राम चांदी के आभूषण (अनुमानित कीमत 24 लाख रुपये) बरामद किए हैं, जिसमें फरिहा से 6.76 किलो और खरिहानी से 2.54 किलो चांदी शामिल है। साथ ही 4 अवैध तमंचे .315 बोर, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की अर्टिगा गाड़ी और ताला-शटर तोड़ने के उपकरण (रम्मा, प्लास, पेचकस) बरामद हुए हैं।

 

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम -*

1. सुनील पुत्र छोटक (29), तेंदुआ खुर्द, लालगंज, मिर्जापुर – घायल

2. रामसागर बांसफोर पुत्र बेचन (42), सिंगरौली, मध्य प्रदेश – घायल

3. रमाशंकर पुत्र कुबेर (50), सिंगरौली, मध्य प्रदेश – घायल

4. अनिल पुत्र छोटक (25), मिर्जापुर

5. निन्ही पुत्र कन्हैया (48), डोडोपुर, निजामाबाद, आजमगढ़

 

*पूछताछ में खुलासा -*

आरोपियों ने बताया कि वे गैंग बनाकर ज्वेलरी दुकानों की रेकी करते थे और रात में शटर-ताले तोड़कर चोरी करते थे। फरिहा में चोरी के पैसों से ही उन्होंने अर्टिगा गाड़ी खरीदी थी।

 

पुलिस के अनुसार सभी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इन पर आजमगढ़, मिर्जापुर, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में चोरी, नकबजनी, NDPS, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp