Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घोसी में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार गंभीर घायल

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र में सर्वोदय डिग्री कॉलेज के सामने बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही गांव के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मऊ जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, कार मऊ की ओर से आ रही थी। बुधवार रात करीब 12:30 बजे सर्वोदय डिग्री कॉलेज के सामने चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में मधुबन थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी विक्रम चौहान (65), मिथिलेश (33), अभिषेक राजभर (24) और आर्यन (15) घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

सूचना पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को बेहतर इलाज के लिए मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू

कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 28 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp