
आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कन्धरापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक अविनाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है20.अप्रैल को वादी ने थाना कन्धरापुर में तहरीर दी थी कि मेवाती देवी प्राथमिक विद्यालय धरसन में तैनात शिक्षक अविनाश यादव ने उसकी 11 वर्षीय नातिन के साथ छेड़खानी की। पीड़िता कक्षा-3 की छात्रा है। आरोप है कि शिक्षक ने पढ़ाने के बहाने छात्रा को कार्यालय कक्ष में बुलाकर अश्लील हरकत की। छात्रा किसी तरह खुद को छुड़ाकर घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई।
विवेचना के दौरान 23 अप्रैल 2026 को समय करीब 11:40 बजे पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अविनाश यादव पुत्र जयसिंह यादव को सेहदा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 38 वर्ष है। वह मूल रूप से ग्राम व पोस्ट गंगरौली थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात का रहने वाला है और फिलहाल श्रीमती मेवाती देवी प्राथमिक विद्यालय धरसन, थाना कन्धरापुर में शिक्षक था।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 प्रमोद मद्धेशिया, हे0का0 अजय कुमार कन्नौजिया और का0 विनय कुमार यादव शामिल रहे।










