Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ में विजिलेंस टीम की छापेमारी महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार का स्टेनो ₹50000 की रिश्वत लेत रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार

Author Image
Written by
Faiz Hashmi

आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी में गोरखपुर से आई विजिलेंस टीम ने छापेमारी करते हुए रजिस्ट्रार डॉ अंजनी कुमार मिश्रा के स्टेनो संजय यादव को ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है इसके साथ विजिलेंस टीम ने स्टेनो के ऑफिस की अलमारी की तलाशी ली तो रखें  ₹180000 रुपए नगद भी बरामद किये हैं इस मामले में पीड़ित सुजीत सिंह ने विजिलेंस टीम से शिकायत की थी रजिस्ट्रार के स्टेनो संजय यादव डिग्री कॉलेज की मान्यता दिलाने के नाम पर ₹300000 की डिमांड किए थे जिसमें ₹50000 आज दिए गए थे इसी दौरान टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया प्रबंधक ने की थी मामले की शिकायत इस बारे में रामबचन महिला महाविद्यालय के प्रबंधक सुजीत सिंह ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अंजनी कुमार मिश्रा से मिलकर मान्यता दिलाने को लेकर चर्चा की थी सुजीत सिंह का कहना है कि रजिस्ट्रार ने मान्यता दिलाने को लेकर अपने क्लर्क संजय यादव को ₹300000 देने का निर्देश दिया था ₹50000 आज लिए गए जब कि ₹250000 काम होने के बाद लेना था पीड़ित सुजीत सिंह का कहना है जिस तरह डिग्री कॉलेज का मान्यता दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी ऐसे में इस मामले की शिकायत विजिलेंस टीम से करना बेहतर समझा और मामले की सूचना गोरखपुर के विजिलेंस टीम को दी गई पहले से ही तैयार विजिलेंस टीम ने जैसे ही पीड़ित सुजीत सिंह ने पैसे दिए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp