मोहम्मदाबाद गोहना मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के आदेश के क्रम में चलाई जा रहे विशेष वाहन चेकिंग को लेकर पुलिस प्रत्येक दिन वाहन चालकों को यह नसीहत दे रही है की गाड़ी चलाते समय हेलमेट लगाकर ही चलाएं एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर चलाएं जिससे होने वाली दुर्घटना से बचेंगे लेकिन उसके बावजूद भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडे कोतवाल कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार संध्या आधा दर्जन स्थलों पर वाहनों की जांच की गई जांच के दौरान ज्यादातर वाहन चालकों द्वारा हेलमेट तथा प्रदूषण के कागजात का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 27 बाइक का ई-चालान किया इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया मिथिलेश कुमार अरविंद कुमार यादव आदर्श दुबे नूर आलम राजेश कुमार गौतम वैभव कुमार पांडे अनिल सिंह विकास कुमार लक्ष्मण प्रसाद उपाध्याय जितेश कुमार छोटे लाल यादव रामदुलारे समेत महिला उप निरीक्षक एवं महिला कांस्टेबल अलग-अलग चेकिंग स्थल पर तैनात रहे










