Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोतवाली-सईदी रोड मार्ग खोलने की मांग तेज, व्यापार मंडल ने डीएम से लगाई गुहार

मऊ। नगर के कोतवाली के पास रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के चलते आवागमन का प्रमुख मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे पुराने मऊ के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संस्कृत पाठशाला, पठान टोला, क्यारी टोला, घास बाजार, सब्जी मंडी, गोला बाजार, सदर चौक, रौजा बाजार और सिंधी कॉलोनी सहित कई इलाकों के लोगों को आने-जाने में लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग बंद होने के कारण रोजमर्रा के कार्यों में काफी दिक्कतें बढ़ गई हैं और स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में जिलाधिकारी आनंद वर्धन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को बताया कि रेलवे फाटक से शहर कोतवाली के पीछे रेलवे की एक सड़क सईदी रोड तक जाती है, लेकिन रेलवे की बाउंड्री वॉल होने के कारण यह मार्ग बंद है।

व्यापार मंडल ने मांग की कि यदि इस रास्ते को खोल दिया जाए तो आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने प्रतिनिधिमंडल की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वह स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष सर्राफ और व्यापार मंडल आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर भी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp