Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ओवरलोड ट्रैक्टरों से बढ़ी परेशानी, जर्जर सड़क पर हादसे की आशंका

Mau ब्लॉक क्षेत्र के दोहरीघाट-मधुबन मार्ग स्थित रसूलपुर गांव के पास जर्जर सड़क पर ओवरलोड ट्रैक्टरों का संचालन राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के बावजूद क्षमता से अधिक सामान लादकर ट्रैक्टरों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण पहले से ही राहगीरों, बाइक सवारों और छोटे वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ओवरलोड ट्रैक्टरों के तेज संचालन से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार भारी लोड होने की वजह से ट्रैक्टर असंतुलित होते भी देखे गए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीण मनोज, मिंटू, पिंटू, शिखा और भानु सहित अन्य लोगों ने प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए ओवरलोड वाहनों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp