Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शादी-विवाह सीजन में ट्रेनों में नो रूम, जून तक वेटिंग से यात्री बेहाल

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

मुहम्मदाबाद गोहना / मऊ। शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों के अंतिम दौर के बीच रेलवे यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुजरात सहित विभिन्न महानगरों में काम करने वाले लोग अपने गांव-घर में विवाह समारोह संपन्न कराने के बाद अब परिवार के साथ वापस लौटने की तैयारी में हैं, लेकिन एक्सप्रेस ट्रेनों में जून माह तक आरक्षण न मिलने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट लेने के लिए सुबह 10 बजे से ही यात्रियों की लंबी कतार लग गई। स्लीपर और एसी टिकट के लिए दर्जनों लोग लाइन में खड़े रहे, लेकिन काफी मशक्कत के बाद मात्र एक-एक यात्रियों को ही तत्काल टिकट मिल सका। लाइन में घंटों इंतजार कर रहे अधिकांश यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। टिकट न मिलने से यात्रियों में गुस्सा और मायूसी दोनों देखने को मिली।

यात्रियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों, शादी-विवाह के मौसम और बाहर काम करने वाले लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण ट्रेनों में भीड़ अत्यधिक बढ़ गई है। हालत यह है कि कई प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच जून माह तक फुल चल रहे हैं।

इन ट्रेनों में सबसे अधिक दबाव बताया जा रहा है—

गोदान एक्सप्रेस

साबरमती एक्सप्रेस

आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस

सरजू जमुना एक्सप्रेस

मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस

इन ट्रेनों में अधिकांश दिनों में स्लीपर और एयर कंडीशन श्रेणी की सीटें उपलब्ध नहीं हैं। यात्रियों का आरोप है कि तत्काल टिकट व्यवस्था भी आम लोगों के लिए राहत नहीं बन पा रही है।

रेल यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के मौसम और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर एक अतिरिक्त आरक्षण काउंटर खोला जाए तथा भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं, ताकि यात्रियों को यात्रा में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में पूछे जाने पर वरिष्ठ आरक्षण लिपिक विजय कुमार प्रजापति ने बताया कि मई और जून के महीनों में हर वर्ष बाहर राज्यों में काम करने वाले लोग छुट्टियों में घर आते हैं और फिर वापस लौटते हैं। इसी कारण अधिकांश ट्रेनों में पहले से टिकट बुक हो चुके हैं, जिससे सीटों की भारी कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि अधिक से अधिक यात्रियों को आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जा सके ताकि लोग सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकें।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp