Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग थानों ने 6 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध कारतूस-चाकू बरामद

मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग थानों ने 6 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध कारतूस-चाकू बरामद

 

मऊ, 16 मई 2026: पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद मऊ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही विभिन्न मामलों में वांछित और वारंटी आरोपियों पर भी शिकंजा कसा गया।

दक्षिण टोला थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में नंदन कन्नौजिया निवासी मिर्जाहादीपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक प्रतिबंधित कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

 

हलधरपुर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी लकी गुप्ता निवासी खुटाबोहरवार, बलिया को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

घोसी थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले में तीन वांछित आरोपियों—मनोज चौहान, मूलचंद चौहान और दुलारी देवी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।

 

वहीं रानीपुर थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

 

मऊ पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp