
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एचएन सिंह चौक से जगेसर पासी चौराहे तक बन रही सड़क को एक महीने में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए जलजमाव और आवागमन बाधित न होने देने के सख्त निर्देश दिए।
हड़हवा फाटक पर निर्माणाधिन ओवर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान ओवर ब्रिज के नक्शे को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एचएन सिंह चौक से हड़हवा फाटक होते हुए जगेसर पासी चौराहे तक बन रही टूलेन/फोरलेन सड़क को एक महीने में पूरा कराने को कहा है। काम की धीमी गति पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
पूछा, क्या वर्षा शुरू होने का इंतजार कर रहे हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में यह ध्यान रखा जाए कि आवागमन बाधित न होने पाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर कहीं भी पानी न जमा होने पाए।










