Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएनजी सिलेंडर से लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

सीएनजी सिलेंडर से लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

 

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर तड़वा जरगर गांव के पास रविवार प्रातः लगभग 5 बजे सीएनजी सिलेंडर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। यह ट्रक आजमगढ़ की तरफ से बलिया जा रहा था। हादसे में चालक महेंद्र राय निवासी अज्ञात बाल- बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। ट्रक में करीब 60 सीएनजी सिलेंडर लदे थे, जिनमें से तीन सिलेंडरों का नोजल टूट गया था। जिससे सीएनजी बाहर निकल रही थी। सिलेंडरों में गैस भरी होने के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल से करीब 100 मीटर आगे-पीछे वाहनों का आवागमन रोककर रूट डायवर्ट कर दिया।

पुलिस प्रशासन ने लोगों को सतर्क करते हुए वाहनों को दूसरी लेन से गुजरने की व्यवस्था कराई। एहतियात के तौर पर फायर सर्विस की गाड़ी भी मौके पर तैनात की गई,ताकि किसी प्रकार की आगजनी अथवा विस्फोट की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। करीब सुबह 11 बजे तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे। प्रशासन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp