Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ-आजमगढ़ बॉर्डर पर दो गुटों में जमकर चली गोलियां, एक युवक को लगी 4 गोली हालत गंभीर

Author Image
Written by
Faiz Hashmi

आजमगढ़/मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मी गांव के पास देर रात दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना भाजपा के पूर्व एमएलसी के घर आयोजित त्रयोदशाह कार्यक्रम से स्कॉर्पियो सवार लोग लौटने के दौरान हुई।जानकारी के अनुसार लौटते समय किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के ढांचुला निवासी अमरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चार गोलियां लगी हैं।

घटना के बाद अमरेश सिंह के समर्थक उन्हें आनन-फानन में आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। फायरिंग के बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के मुताबिक दोनों गुटों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी पुराने विवाद में यह खूनी संघर्ष हुआ। घटना की सूचना मिलते ही देर रात से दोनों पक्षों के समर्थकों की भीड़ अस्पताल में जुटने लगी, जिससे तनाव की स्थिति बनी रही।

मामले में चिरैयाकोट थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना मऊ जिले की सीमा में हुई है, हालांकि दोनों पक्ष आजमगढ़ जनपद के बताए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp