Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

20 वर्षीय अजमल हाशमी का इंतिकाल, कैंसर से लंबी जंग के बाद दुनिया को कहा अलविदा

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के करहा निवासी असलम हाशमी के 20 वर्षीय साहबज़ादे अजमल हाशमी का लंबी बीमारी के बाद इंतिक़ाल हो गया। मरहूम काफ़ी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात उन्होंने अपनी आख़िरी सांस ली।

इस दर्दनाक ख़बर से करहा समेत पूरे क्षेत्र में ग़म की लहर दौड़ गई है। मरहूम के इंतिक़ाल की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, दोस्तों और क्षेत्रवासियों ने गहरे दुख का इज़हार किया।

मरहूम की नमाज़-ए-जनाज़ा आज दोपहर 2 बजे करहा तानागाह मैदान में अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फ़रमाए और तमाम अहल-ए-ख़ानदान को सब्र-ए-जमील नसीब फ़रमाए। आमीन।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

बुधवार, 15 जुलाई 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp