Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहम्मदाबाद गोहाना पुलिश ने दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

 

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए वारंटियों में छाँगुर पुत्र सकालू तथा राजदेव पुत्र किशोर, दोनों निवासी ग्राम मीरपुर रहीमाबाद, थाना मुहम्मदाबाद गोहना शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध मु.नं. 136/2004 में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 452, 323, 504 एवं 506 के तहत मामला दर्ज है।पुलिस ने दोनों वारंटियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अकीक अहमद, हेड कांस्टेबल सुनील गौतम तथा कांस्टेबल मनीष यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

बुधवार, 15 जुलाई 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp