Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ के क़ायम मेहदी को भाजपा दिल्ली युवा मोर्चा में प्रदेश IT Head की जिम्मेदारी

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

जनपद मऊ के निवासी एवं युवा नेता क़ायम मेहदी को भारतीय जनता युवा मोर्चा, दिल्ली प्रदेश में प्रदेश IT Head की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही उन्होंने लगातार तीसरी बार दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी हासिल की है।

क़ायम मेहदी ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। विद्यार्थी जीवन के दौरान ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और छात्र राजनीति एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी संगठनात्मक एवं तकनीकी क्षमताओं की पहचान बनाई।

वर्षों से भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा रहे क़ायम मेहदी को इससे पूर्व भी दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रही हैं। लगातार तीसरी बार प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलना उनके प्रति संगठन के विश्वास और उनकी कार्यक्षमता को दर्शाता है।

मऊ की धरती से निकलकर दिल्ली प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने क़ायम मेहदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि मऊ के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है।

नवनियुक्त प्रदेश IT Head क़ायम मेहदी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए संगठन को तकनीक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp