
गोरखपुर।राजघाट थाना क्षेत्र में अपराधियों और अराजक तत्वों की खैर नहीं! थाना अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने सड़कों पर उतरकर ऐसा सख्त रुख दिखाया कि उपद्रवियों में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल और दलबल के साथ निकले थाना अध्यक्ष ने पूरे इलाके की गलियों और मुख्य चौराहों को छावनी में तब्दील कर दिया।सड़कों पर दिखा पुलिस का खौफनाक एक्शन संदिग्धों का ऑन-द-स्पॉट हिसाब: बिना नंबर की गाड़ियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों और मनचलों को रोककर पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया।अतिक्रमणकारियों पर सख्त प्रहार: सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जा जमाने वाले दुकानदारों को अल्टीमेटम जारी कर दिया गया—सड़क से हटो वरना सीधे कानूनी कार्रवाई होगी। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च: घनी आबादी और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले इलाकों में पुलिस के बूटों की गूंज ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए। थाना अध्यक्ष गौरव वर्मा की खुली चेतावनी: राजघाट क्षेत्र में गुंडागर्दी, मनचलापन या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों का ठिकाना सीधे जेल की सलाखों के पीछे होगा। कानून को हाथ में लेने वालों पर ज़रा सी भी दया नहीं दिखाई जाएगी!
गौरव वर्मा थानाध्यक्षराजघाट गोरखपुर











