Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर तहसील टास्क फोर्स की बैठक

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री की अध्यक्षता में तहसील टास्क फोर्स की अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। अभियान आगामी 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम, मच्छर नियंत्रण, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और जनजागरूकता गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में गौरांग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर वाहनों की तेज गति का मुद्दा भी उठाया गया। अस्पताल के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की आवश्यकता से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस पर एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने तत्काल लोक निर्माण विभाग से संपर्क कर अस्पताल के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में अस्पताल अधीक्षक डॉ. फैयाज अहमद, प्रवीण कुमार यादव, सर्वेश सिंह, प्रियबुद्ध, रंजू मौर्य, अविनाश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, पूर्ति निरीक्षक विनोद अग्रहरि, आशीष कुमार सिंह, अजय बहादुर सिंह, सत्यपाल सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp