Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर राजस्व कर्मियों को दिए निर्देश

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से तहसील प्रशासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने तहसील क्षेत्र के राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में कोई भी किसान सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके।

इसी क्रम में बुधवार को उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री तहसील क्षेत्र के नरौनी गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने जमीन से संबंधित विवादों के निस्तारण के लिए मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने धारा 116 के तहत चल रहे मामले का भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा संबंधित राजस्व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों से कहा कि जमीन से संबंधित मामलों का नियमानुसार स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए राजस्व संबंधी मामलों को लंबित न रखा जाए, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानी न हो और उन्हें समय से न्याय मिल सके।

इस अवसर पर संबंधित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp