Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेरठ में अनोखी मिसाल: तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, पिता ने पेश की नई सोच”

Meerut से एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने समाज की सोच को चुनौती देते हुए अपनी तलाकशुदा बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

जहां समाज तलाक को बदनामी मानता है, वहीं मेरठ के परिवार ने बेटी को सम्मान के साथ घर लाकर बदल दी सोच

बताया जा रहा है कि शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा की बेटी प्रणिता की शादी साल 2018 में Shahjahanpur के रहने वाले मेजर गौरव अग्निहोत्री से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा।
आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष द्वारा प्रणिता को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया गया। कई सालों तक मामला अदालत में चला और आखिरकार 4 अप्रैल 2026 को कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी।
तलाक के बाद जहां आमतौर पर परिवारों में मायूसी होती है, वहीं प्रणिता के पिता ने एक नई सोच पेश की। उन्होंने बेटी को उसी सम्मान और खुशी के साथ घर वापस लाया, जैसे शादी के समय विदा किया था। ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ यह स्वागत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp