
APS रेजिडेंशियल एकेडमी में चयनित छात्रों को निःशुल्क कोचिंग, भोजन और आवास की सुविधा, 16 मई को होगी प्रवेश परीक्षा
आजमगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक Shah Alam Guddu Jamali ने गरीब, जरूरतमंद और मेधावी छात्रों के लिए निःशुल्क NEET कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया है। उनके नेतृत्व में संचालित APS Residential Academy, कोटिला चेक पोस्ट, रानी की सराय में सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 10 मई 2026 तक चलेगी।
इस पहल के तहत 50 मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा, जिन्हें पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग, भोजन और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चयन के लिए प्रवेश परीक्षा 16 मई 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक Azamgarh Public School परिसर में आयोजित होगी।
यह योजना उन छात्रों के लिए है जिन्होंने कक्षा 12 उत्तीर्ण कर ली है या इस वर्ष परीक्षा दी है। वहीं, आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 और 12 में अध्ययनरत छात्रों को भी निःशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा, हालांकि इसमें भोजन और आवासीय सुविधा शामिल नहीं होगी।
गुड्डू जमाली ने कहा कि शिक्षा ही गरीब और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को बदलने का सबसे बड़ा माध्यम है। उनकी इस पहल का परिणाम यह है कि यहां से पढ़े कई छात्र King George’s Medical University और Aligarh Muslim University जैसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी apsracademy.com पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं या 8090107028, 7267827622 नंबरों पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है










