Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़: सठियांव में जनसुनवाई केंद्र व पुलिस बूथ का एसएसपी ने किया उद्घाटन

Author Image
Written by
Reena Rao

आजमगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने थाना मुबारकपुर क्षेत्र के पुलिस चौकी सठियांव में नवनिर्मित जनसुनवाई केंद्र तथा सठियांव चौराहे पर स्थापित पुलिस बूथ का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई केंद्र के संचालन से क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

वहीं, सठियांव चौराहे पर स्थापित पुलिस बूथ से यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित उपलब्धता और अधिक मजबूत होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक शशि मौली पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp