मऊ: संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 112 शिकायतें, 6 का मौके पर निस्तारण
मऊ
मोहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों का निस्तारण गुणवत्ता एवं सत्यता के साथ करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कुल 112 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, 6 अन्य मामलों में जांच के लिए टीम भेजी गई और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई।
समाधान दिवस में जमीन कब्जा, अतिक्रमण हटवाने, न्यायालय के आदेश का पालन कराने, निर्माण कार्य रुकवाने और भूमि विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए। फरियादियों ने अपनी शिकायतें मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का दो दिनों के भीतर निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, तहसीलदार अनीश सिंह, नायब तहसीलदार गौरव शाह, नगर पंचायत वलीदपुर के अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, एसडीओ विद्युत कृष्ण यादव, वन दरोगा विनोद आर्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद, पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार यादव, अधीक्षक डॉ. रामबदन सहित तहसील स्तरीय कई अधिकारी मौजूद रहे।










