सम्पूर्ण समाधान दिवस: घोसी तहसील में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
मऊ।
आज दिनांक 16.05.2026 को तहसील घोसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मऊ श्री आनन्द वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा उपजिलाधिकारी घोसी एवं क्षेत्राधिकारी घोसी के साथ संयुक्त रूप से जन समस्याओं की सुनवाई की गई।

समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों पर जोर देते हुए निर्देशित किया गया कि पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर संयुक्त जांच कर मामलों का निस्तारण कराया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें त्वरित एवं न्यायोचित समाधान प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।










