
Written by
Faiz Hashmi
आजमगढ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने 18 मई 2026 से ई-रिक्शा से कार्यालय जाना शुरू कर दिया है। स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने यह पहल की है।
जिला प्रशासन के अनुसार ई-रिक्शा को सरकार के वित्तीय नियमों का अनुपालन करते हुए नियमानुसार हायर किया गया है। डीएम के साथ स्टेनो शिवकुमार विश्वकर्मा और सुरक्षा गार्ड भी ई-रिक्शा में मौजूद रहते हैं।प्रशासन का कहना है कि #जिलाधिकारी का यह कदम आमजन को प्रदूषण मुक्त परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। ई-रिक्शा का उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह स्वच्छ और किफायती आवागमन का भी उदाहरण है










