Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने जारी की अहम अपील

ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने जारी की अहम अपील

 

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिषद सभागार में बुधवार को ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि पर्व के दौरान कोई नई परंपरा शुरू न की जाए तथा सोशल मीडिया पर वीडियो या रील बनाकर साझा करने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

एसडीएम ने कहा कि कुर्बानी के अवशेष निर्धारित स्थानों पर ही डालें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल और विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध रहेगी। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

 

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडे, वरिष्ठ उप निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, क्राइम इंस्पेक्टर राजीव कुमार यादव, अप निरीक्षक राजेश कुमार गौतम, इनामुल्लाह खान, अबू हुरैरा, एनुअल, मुजफ्फर अंसारी, मोहम्मद मनन, नगर पंचायत वलीदपुर के अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, डायमंड गुंजन श्रीवास्तव, अजीत जायसवाल, बबलू यादव, शालू सिंह, मोनू खान, राजकुमार गुप्ता, दया मौर्य, राजेश कुमार, लाल जी वर्मा, नंदलाल सोनकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp