Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीषण गर्मी में प्यासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप

 

मोहम्मदाबाद गोहना सीएचसी में पानी की किल्लत, वाटर फिल्टर की टोटियां भी खराब

मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ

मोहम्मदाबाद गोहना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पानी की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

 

बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में लगा ठंडा पानी का वाटर फिल्टर भी पूरी तरह सुचारु रूप से काम नहीं कर रहा है। फिल्टर की कुछ टोटियों से बेहद कम पानी निकल रहा है, जबकि कई टोटियां खराब पड़ी हुई हैं। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीज, उनके परिजन और कर्मचारी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व कर्मचारियों द्वारा पूर्व में संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन अब तक खराब हैंडपंप और वाटर फिल्टर की मरम्मत नहीं कराई जा सकी।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल परिसर में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप और वाटर फिल्टर को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि मरीजों और तीमारदारों को राहत मिल सके।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp