Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ: रानीपुर सड़क हादसे में घायल 12 वर्षीय बालिका की पीजीआई लखनऊ में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

 

रानीपुर (मऊ)। रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

जानकारी के अनुसार धर्मसीपुर निवासी संतोष सोनकर की पुत्री शिवांगी (12) बीते 13 जून की शाम अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान मऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक टीवीएस मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल मऊ पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर उसे पीजीआई लखनऊ भेजा गया।

 

पीजीआई लखनऊ में कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद चिकित्सक बालिका की जान नहीं बचा सके और रविवार रात उसकी मृत्यु हो गई। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

घटना के संबंध में परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp